पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक करने का आदेश दिया है। यह नया समय 20 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।