चकिया नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को सम्मानित करते समाजसेवी कैलाश प्रसाद जायसवाल।
- फोटो : CHANDAULI
चकिया। विश्वव्यापी कोरोना जैसी वैश्विक महामारी संक्रमण से बचाव के लिए नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी निडर होकर साफ सफाई व्यवस्था में निरंतर सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं । बृृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के निर्भय दास स्थित हनुमान मंदिर कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया साथ में संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर भी सौंपे गये। इस दौरान जमसोती महुआ बाबा आश्रम के संयोजक गोविंद बाबा ने कहा कि गंभीर परिस्थिति के दौर में सफाई कर्मियों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि कोरोना योद्धाओं के परिश्रम से नगर की साफ सफाई सुनिश्चित होती है। इस अवसर पर कैलाश प्रसाद जायसवाल, मनोनीत सभासद रामदुलारे गोंड, प्रमोद कुशवाहा, सुशील कुमार,राजकुमार गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, सभासद राजेश चौहान, अनिल केसरी, उमेश कुमार, शिवरतन गुप्ता, राजकुमार मोदनवाल, प्रसन्ना गुप्ता, मनोज प्रजापति, राममूरत कुशवाहा, दिनेश समेत कई लोग मौजूद रहे।