पीडीडीयू नगर। देश के पहले गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल को पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक भवन पर अखिल भारतीय कूर्मी क्षत्रिय महासभा के सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान पर चर्चा की। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे विरले धरती पर जन्म लेते हैं। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आजादी के बाद उन्होंने 562 छोटी बड़ी रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभासद महेंद्र पटेल ने कहा कि उनके पराक्रम व देश भक्ति की भावना के कारण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें सरदार की उपाधि से नवाजा था। अवधेश शर्मा ने कहा कि मुंबई में एक जुलूस में शामिल होने व सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के जुर्म में उन्हें गिरफ्तार कर तीन महीने की सजा सुनाई गई थी। इस मौके पर नारायण प्रसाद सोनकर, शाहिद तौसीफ, सभासद सियाराम यादव, बीके सिंह, डीके राय, रंजीत रंजन, विभांशु रंजन, सुजीत, अनिल, पप्पू पटेल, रामजी पटेल आदि रहे। शहर कांग्र्रेस कमेटी की ओर से नगर के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि मनाई गई। गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई और देश के प्रथम गृहमंत्री रहे। पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने कहा पटेल ने छोटी-छोटी रियासतों का एकीकरण करने में वल्लभ भाई की प्रमुख भूमिका थी। इस मौके पर दशरथ चौहान, विजय कुमार गुप्ता, कमरूल बारी, नेहाल अख्तर, शाहिद तौसिफ, दुर्गा जायसवाल रहे। संवाद