फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चंदौली के संतोष पाठक के चेतक ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के टौंगा गांव में चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ जमानिया विधायक के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर किया। रोमांचक मुकाबले में चंदौली के संतोष पाठक के चेतक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता की शील्ड पर कब्जा जमाया। तिवारीपुर के महंगू यादव के चेतक ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अन्यायीपुर के हवलदार यादव का चेतक तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने विजेता और उपविजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया। रामपुर के नागा पहलवान ने सांत्वना पुरस्कार देकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबला नॉकआउट प्रणाली पर हुआ। पहले और दूसरे चक्र में चार-चार चेतकों ने भाग लिया। तीसरे और अंतिम चक्र में तीन चेतकों ने अपनी क्षमता दिखाई। पहले और दूसरे चरण से शीर्ष दो-दो चेतकों और अंतिम चरण से प्रथम स्थान प्राप्त चेतक को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। फाइनल में कुल पांच चेतकों ने भाग लिया। इस अवसर पर राजन उपाध्याय, संजय उपाध्याय, अनिल यादव, विश्वदीपक, प्रदीप, ओमप्रकाश यादव, किशन उपाध्याय, सूर्यप्रकाश, प्रिंस, श्यामलाल, श्याम सुंदर, अभिषेक उपाध्याय, रितेश, संदीप, विजेंद्र, रामनिवास और गोलू आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका पप्पू, राजू, रामजी, विजन उपाध्याय और दिनेश ने निभाई। कमेंट्री दिलीप उपाध्याय और विश्वदीपक उपाध्याय ने की। अंत में सचिव प्रदीप उपाध्याय ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें