फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ग्राहियों ने डीएम से मुलाकात कर की मानदेय की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित विकास भवन के समीप शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में स्वच्छताग्राहियों ने धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उन्हें पांच साल से मानदेय और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जिलाध्यक्ष जय कृष्ण कुमार के नेतृत्व में धरना के बाद डीएम ईशा दुहन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

स्वस्थ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए पंचायती राज विभाग के द्वारा स्वच्छताग्राहियों की तैनाती की गई थी। शुरुआती दौर में स्वच्छताग्राहियों को निर्धारित मानदेय और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराने के लिए जागरूक करने पर अलग से मानदेय देने की व्यवस्था की गई थी। परंतु 2017 के बाद स्वच्छता ग्राहियों को मानदेय देने की व्यवस्था अचानक ठप हो गई। बताया कि जिले के सभी गांव में तैनात लगभग सात सौ से अधिक स्वच्छताग्राहियों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जय कृष्ण कुमार, रामसेवक, रामचंद्र, पूनम चौहान, वीरेंद्र कुमार, मनसा देवी, फेंकना देवी, धर्मेंद्र कुमार, प्रभा देवी, दुर्गा देवी, जैनब निशा, तबस्सुम निशा, तारा देवी, गीता देवी, रामू खरवार, सुरेंद्र, शिवम, आरती, आनंद कुमार, संजय कुमार, अतुल कुमार, अजीत भारती, सुनील कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें