फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बॉक्सिंग के लिए जिले की बेटी समृद्धि का हुआ चयन

विज्ञापन
कोच कुमार नंद जी के साथ बॉक्सिंग खिलाड़ी समृद्धि। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर की बॉक्सिंग खिलाड़ी समृद्धि सिंह का चयन 1 से 5 नवंबर तक ग्वालियर के केंद्रीय विद्यालय में चलने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 35 से 36 भार-वर्ग में हुआ है। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव तथा नंद बॉक्सिंग एकेडमी के कोच कुमार नंदजी ने बताया कि समृद्धि के पिता स्व. शिवेश सिंह भी बॉक्सिंग खिलाड़ी थे। पिता के सपनों को पूरा करने में समृद्धि की माता अमृता सिंह सहयोग कर रही हैं। जुलाई माह में मुगलसराय केंद्रीय विद्यालय में जिलास्तरीय सेलेक्शन के बाद अगस्त माह में रीजनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप गोरखपुर में गोल्ड मेडल जीता। अब ग्वालियर में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन होना जनपद के लिए खुशी की बात है। चंदौली बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीता अग्रहरी, प्रताप चौबे, ेस्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव, केवी स्पोर्ट्स टीचर नित्यानंद प्रधान व एकेडमी के साथी खिलाड़ियों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें