चकिया स्थित बर्फ फैक्ट्री में सैंपल लेते अधिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : गौसपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बनी दुकान।
चकिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को चकिया कस्बे में आइसक्रीम और आइस कैंडी निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबार संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। के.एन. त्रिपाठी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार और रणवीर सिंह यादव भी शामिल रहे।