फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: समाजवादी शिक्षक सभा ने स्कूलों के विलय को गलत बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक में मर्जर के नाम पर सरकारी स्कूलों को बंद करने के सरकार के निर्णय को गलत ठहराया गया।अलीनगर के एक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शिक्षक सभा के सदस्यों ने मंत्रणा की। इसमें 5000 विद्यालयों को बंद करने के खिलाफ मुहिम छेड़ने की रणनीति बनीं। समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि एक तरफ जहां विद्यालय खोलकर गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार में विद्यालयों को बंद कर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रची जा रही है ताकि वे शिक्षा से वंचित होकर हक और अधिकार की मांग न कर सकें। सरकार के रवैये से गरीब परिवार के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार अगर यह निर्णय वापस नहीं लेती तो समाजवादी शिक्षक सभा के सदस्य आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अरविंद पटेल, सुरेश यादव ,चंद्रजीत यादव, घनश्याम यादव, ओम प्रकाश सिंह, मुन्नीलाल यादव, अंजू परवीन, अंजू वर्मा, नंदलाल यादव ,सत्यम शर्मा, श्रद्धा सिंह, शाहिद आदि अध्यापक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें