सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लांग्हे ने बबुरी थाने में जनसुनवाई की। समाधान दिवस में 62 प्रार्थना पत्र आए। इनमें राजस्व के 58 और पुलिस के 4 प्रकरण शामिल रहे। अधिकारियों ने मौके पर ही राजस्व से जुड़े 18 और पुलिस से संबंधित 1 मामले का निस्तारण किया। 43 प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए सौंपा दिया गया। फरियादियों से अधिकारियों ने कहा कि जमीन व राजस्व से जुड़े मामलों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर निस्तारण करेगी। थाना समाधान दिवस रजिस्टर में शिकायतों की प्रविष्टि कर दोनों पक्षों की उपस्थिति में रिपोर्ट तैयार कर हस्ताक्षर कराए गए।