फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलडीहा : ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए धरना आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए स्थानीय लोग बृहस्पतिवार से रेलवे स्टेशन के समीप धरना देंगे। प्रस्तावित धरने के संबंध में रेल अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। समाजसेवी जयराम राय, बबलू पासवान, सोनू कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पहले तीन एक्सप्रेस ट्रेनें ठहरती थीं, लेकिन कोरोना काल के बाद इनका ठहराव बंद कर दिया गया। इससे सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र, तहसील और आसपास के दर्जनों गांवों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, पंजाब, बंगाल सहित देश के विभिन्न महानगरों में आने-जाने के लिए दूसरे स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है। सकलडीहा स्टेशन पर पूर्व की तरह एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस संबंध में स्टेशन उप प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पत्रक दिया था जिसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें