फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विधानसभा में सकलडीहा विधायक ने उठाया रोहिताश पाल हत्याकांड का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र में मंगलवार को सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने रोहिताश पाल हत्याकांड का मुद्दा उठाया। बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर है। ऐसे में परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही शूटरों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। कहा कि हत्याकांड में बड़े सफेदपोश लोगों का भी हाथ है। विधायक ने सदन में बताया कि विगत 18 नवंबर को मुगलसराय शहर में दवा व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और कुछ दिनों बाद कार्रवाई के नाम मुगलसराय के ही भानू जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल व मनोज जायसवाल को हिरासत में लिया और बाद में उन्हें साजिशकर्ता बताते हुए जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी करने का भरोसा दिया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह कि आज तक घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त हत्याकांड में बड़े सफेदपोश लोगों का भी हाथ है। सकलडीहा विधायक ने कहा कि दवा व्यापारी रोहिताश पाल की हत्या से परिवार समेत मुगलसराय शहर में दहशत कायम है। वहीं व्यापारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्हाेंने सरकार से आरोपियों गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें