फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकलडीहा विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों में बांटी राहत सामाग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चहनियां। बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोगों की सुधि लेने के लिए मंगलवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव सड़क पर उतरे। इस दौरान विभिन्न गांवों में घूम कर बाढ़ प्रभावित लोगों में राहत सामग्री का वितरण किया। विधायक ने चहनियां ब्लाक के बाढ़ प्रभावित चकरा, पूरा गनेश, पूरा विजयी सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में भ्रमण कर लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर विधायक प्रभनरायन यादव ने कहा कि गंगा के बढ़ते जलस्तर और भारी बारिश के कारण गंगा किनारे गांव में आई बाढ़ से लोगों के जन जीवन के अस्त व्यस्त हो गया। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से राहत नहीं पहुंचाई गई। इस दौरान सपा के विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रभात यादव, रविन्द्र यादव, भोला नाथ यादव, शुभम चौहान, अनिल चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें