फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी जाएगी सेफ और अनसेफ टच का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी लड़की को अगर कोई छूता है तो वह चंद सेकेंड में ही भांप जाएगी कि सामने वाले की मंशा कैसी है। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। एक अभियान चलाकर हर स्कूल में जागरूक करने पर जोर है। इस अभियान में बताया जाएगा कि सेफ टच और अनसेफ टच क्या होते हैं। यौन हिंसा, घरेलु हिंसा के बारे में भी बताया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग कार्यक्रम बना रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दे दिया है। इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि हर बच्चे को यह मालूम हो कि कहां छूना सेफ टच है और कहां अनसेफ। इसके साथ ही परिवार में बच्चों के सामने ही घरेलू हिंसा होती है, यौन हिंसा के शिकार वे खुद हो जाते हैं, लेकिन सही जानकारी न होने, जागरूकता की कमी होने के कारण वे उचित जगह पर शिकायत नहीं करते। अब बच्चों को जरूरी नंबर बताए जाएंगे। उन्हें जागरूक किया जाएगा कि अगर उन्हें लगता है कि कोई व्यक्ति गलत मंशा से छू रहा है तो उसकी शिकायत करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले में कुल 1002 प्राथमिक और 510 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जागरूकता अभियान मोहल्ला क्लास और स्कूल दोनों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें