फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी के संक्रमित होने पर सदर तहसील दो दिन के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार की देर रात भी 101 लोगों के संक्रमित होने जी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें सदर नगर पंचायत के गंगा रोड और वार्ड नम्बर 11 सर्वेश्वरी कालोनी में भी संक्रमित मरीज हैं। वहीं एक सदर तहसील स्थित न्यायालय के कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। इसको लेकर बृहस्पतिवार सदर एसडीएम विजयनारायन सिंह और ईओ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उक्त एरिया को हाट स्पाट घोषित कर बांस बल्ली के सहारे सील करा दिया। अधिकारियों ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील किया। दूसरी तरफ सदर कोतवाल गोपाल गुप्ता ने हाट स्पाट एरिया में निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में नगरवासी प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कोरोना सनजर्मन से बचाव किया जा सके। वहीं जिला जज के निर्देश पर सदर एसडीएम विजय नारायण सिंह ने सदर तहसील को दो दिनों तक के सील कर दिया है। यह निर्देश न्यायालय में तैनात एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें