फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्रीरामचरित मानस पाठ में हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अरंगी गांव के शिव मंदिर परिसर में अखंड नवाह्न श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन चल रहा है। चार जून से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान 13 जून तक चलेगा। इसके समापन के बाद 14 जून को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गांव के शिव मंदिर परिसर में पिछले चार वर्षों से पुरुषोत्तम मास के दौरान श्रीरामचरित मानस के नवाह्न पाठ का आयोजन होता आ रहा है। आयोजन के दौरान विद्वान आचार्यों से प्रतिदिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी कराया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन गांव के दो से तीन श्रद्धालु यजमान के रूप में शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य गिरीश पांडेय गुड्डू, अजीत सिंह और त्रिभुवन नारायण सिंह ने बताया कि प्रतिदिन विधि-विधान से मानस पाठ और रुद्राभिषेक संपन्न कराया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी पहुंचकर पुण्य का लाभ अर्जित कर रहे हैं। मानस पाठ और पूजा-अर्चना से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बताया कि 14 जून को भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें