चंदौली। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए तीसने चरण में 800 आवेदन आए हैं। अब 16 मई तक इन आवेदेनों का सत्यापन कर लॉटरी निकाली जाएगी। आरटीई के तहत चार चरणों प्रवेश लिया जा रहा है। दो चरणों में 1715 बच्चों का चयन हो चुका है। तीसरे चरण में लगभग 800 आवेदन आए हैं। अब 15 मई तक इनका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 16 मई को लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों की सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी। इसके बाद 23 मई से चयनित बच्चों का निजी विद्यालयों में दाखिला होगा। बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक दो चरणों में लॉटरी के जरिये चयनित 1715 बच्चों सूची जारी की गई है। चौथे चरण के तहत एक से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। 21 से 27 जून तक आवेदन पत्रों का सत्यापन होगा और 28 जून को लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू होगी।