फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: राहुल की घातक गेंदबाजी से आरएस क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में खेले जा रहे चैंपियंस ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में आरएस क्लब ने आरा को आठ विकेट से हरा दिया। इस तरह से टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। टीम के राहुल सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए। वे मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

चंदौली क्त्रिस्केट संघ के बैनर तले खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में शुक्त्रस्वार को टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्त्रिस्केट क्लब आरा की टीम ने 16 ओवर में दस विकेट खोकर 87 रन बनाए। इसमें सचिन ने 17, सुनील और अनीश ने 10-10 रन बनाए। आरएस क्त्रिस्केट क्लब की तरफ से राहुल सिंह ने चार ओवर में मात्र 8 रन देकर तीन विकेट चटकाए, वहीं मोहित ने तीन व ऋषभ ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी आरएस क्त्रिस्केट क्लब की टीम ने मात्र दस ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से सुमित ने 35, प्रिंस ने 17 और मानिंद्र ने 12 रन बनाए । पूर्व क्त्रिस्केटर विजय कुमार ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें