फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वसूले गए 27.84 करोड़ रुपये, 300 करोड़ का था लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग की ओर से आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना चलाई जा रही है। इस दौरान विभाग को जिले के दो लाख 33 हजार 636 बिजली बिल के बकाएदार उपभोक्ताओं से करीब 300 करोड़ रुपये जमा कराने थे लेकिन बृहस्पतिवार तक मात्र 27 करोड़ 24 लाख रुपये ही जमा हो सके हैं। जिले में 28 हजार 25 उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ उठाया है।
विज्ञापन


इन काउंटरों पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग बिल जमा करने के लिए जुट रहे हैं। इससे काउंटरों पर गहमा-गहमी बनी हुई है। विगत आठ नवंबर से चल रहे एकमुश्त समाधान योजना में अब तक मुगलसराय डिवीजन में छह हजार 244 बकाएदारों ने आठ करोड़ 56 लाख रुपये बिजली का बकाया बिल जमा किया है। डिवीजन में कुल बकाएदारों की संख्या 44 हजार 27 है जिनपर 125 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है।
वहीं चंदौली के एक लाख 10 हजार 394 बकाएदार उपभोक्ताओं में 12 हजार 480 ने 11 करोड़ 15 लाख रुपये जमा किए हैं। इनके अलावा सकलडीहा डिविजन के 78 हजार 913 में नौ हजार 301 बकाएदार उपभोक्ताओं ने आठ करोड़ 13 लाख रुपये जमा किए हैं। देखा जाए तो जिले में अभी भी बिजली बिल के दो लाख पांच हजार 612 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नहीं उठाया है।
विज्ञापन


योजना को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से जमकर प्रचार प्रसार किया गया। वहीं चोरी की बिजली जलाते पकड़े गए लोगों को 65 प्रतिशत तक की छूट दी गई। योजना के बाद भी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा। संदीप सिंह कुशवाहा, कार्यकारी अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें