समाजसेवी और हज कमेटी के सदस्य परवेज अहमद की ओर से बुधवार की शाम चंदासी मंडी में सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।
इसमें
जिले के गणमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार के बाद नमाज में देश में अमन चैन
की कामना की गई। इसी तरह सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर के वार्ड नंबर
ग्यारह स्थित आईसीसीआई बैंक के तत्वावधान में बुधवार को रोजा इफ्तार पार्टी
का आयोजन किया गया। इसमें सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया।