मेंदही प्रतियोगिता में दीपमाला, प्रीति कुमारी विजयी रही। इसी क्रम में पिछले 26 अक्तूबर को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विकास राव की टीम विजयी रही। 28 अक्तूबर को आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता के विषय ( प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रुप डी के लिए इंटरव्यू समाप्त करना सही है या गलत) विषय पर एक पक्ष से रश्मि जायसवाल व दूसरे पक्ष से संजय सोनकर विजयी रहे। 27 अक्तूबर को नगर पालिका इंटर कालेज में जिला सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पुरस्कार वितरण 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर नगर पालिका इंटर कालेज में किया जाएगा। इस अवसर पर चंदन विश्वकर्मा, अखिलेश शर्मा, सादिका, आनंद आदि रहे।