फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों और पीआडी जवानों के भरोसे चल रहा है यातायात विभाग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के काली मंदिर के पास यातायात व्यवस्था संभालता पीआरडी जवान। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सड़क सुरक्षा के लिए अभियान चला रहा यातायात महकमा संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। लगातार वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ शहर का दायरा भी बढ़ रहा है और यातायात पुलिस का स्टाफ घट रहा है। स्थिति यह है कि शहर की यातायात व्यवस्था होमगार्डों के कंधों पर आ गई है। चौराहों पर न तो सिग्नल हैं न ही सड़क पर कहीं जेब्रा लाइन बनी है। एक ओर वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते सड़कों पर जाम की समस्या बढ़ रही है तो दूसरी ओर जल्दबाजी के चक्कर में वाहन चालक हादसे का भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर सुरक्षित यातायात किसी चुनौती से कम नहीं है। विभाग में एसआई और सिपाहियों की खासी कमी है। कर्मचारियों की कमी के कारण यातायात के नियमों का पालन कराने में मुश्किल हो रही है। यातायात पुलिस के नाम पर एक एसआई, पांच हेड कांस्टेबल और 18 सिपाही तैनात हैं। जबकि तकरीबन 22 होमगोर्ड और पीआरडी जवानों के भरोसे चौराहे और तिराहे संभाले जा रहे हैं। विभाग के अनुसार कम से कम पांच एसआई और 30 यातायात पुलिस कर्मियों की तत्काल जरूरत है जिससे कि जाम लगने वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों पर तैनात किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें