फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीएम की फटकार के बाद पोखरे से निकाला सड़क का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदासी कोल मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पोखरे में डाले गए सिक्स लेन लेन के निर्माण के दौरान पुरानी सड़क के मलबे और बोल्डर को जेसीबी से निकाला गया। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अमर उजाला में छपी खबर पर कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई थी। इस पर बुधवार को पोखरे से मलबा निकालने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन का निर्माण चल रहा है। इसके तहत चंदासी कोल मंडी में पुरानी सड़क और उसके डिवाइडर को उखाड़ा जा रहा है और उससे जो भी मलबा निकल रहा है उसे पोखरे में डाल दिया जा रहा है। जिससे पोखरा भर रहा है। यह कार्य पिछले दो दिनों से लगातार जारी था। अमर उजाला ने 3 जुलाई के अंक में ''''सिक्स लेन के लिए पोखरे में फेंक रहे सड़क का मलबा'''' शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने मामले की जांच कराई। जांच में सिक्स लेन निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आई।
संस्था को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और जल्द से जल्द पोखरे से मलबा और बोल्डर निकालने का आदेश दिया। जिसके बाद बुधवार को सुबह से जेसीबी से बोल्डर निकाले जा रहे थे। पोखरे में काफी बोल्डर डाले गए हैं इस वजह से शाम तक इसको निकालने का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें