फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में दर्दनाक हादसा: पत्नी के सामने पति ने तड़पकर तोड़ा दम, सड़क किनारे चाय पी रहा था, बेकाबू डंपर ने रौंदा

Sun, 19 Dec 2021 11:56 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के टडिया गांव निवासी लालचंद्र यादव (42 वर्ष) पत्नी सोनी देवी के साथ सड़क किनारे चाय पी रहा था। लालचंद्र बाइक पर बैठा था। उसकी पत्नी बगल में खड़ी थी। बेकाबू डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में लिया। मौके पर ही लालचंद्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चंदौली जिले के सैदपुरा गांव के समीप हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी के सामने पति ने तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के टडिया गांव निवासी लालचंद्र यादव (42 वर्ष) पत्नी सोनी देवी के साथ सैदपुरा गांव में ट्रैक्टर से चारा कटवाने के लिए गया था। वहां से वापस आकर चंदौली-कैली मार्ग पर रिंग रोड के समीप एक दुकान पर बाइक पर बैठ कर चाय पी रहा था। पत्नी बगल में खड़ी थी।

इसी दौरान रिंग रोड की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लालचंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पत्नी बेसुध हो गई। जानकारी होते ही वहां भीड़ जुट गई। परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पढ़ेंः गिट्टी-बालू कारोबारी का शव झाड़ियों में मिला, हत्या की आशंका, पुलिस बोली- ट्रैक्टर से गिरकर मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें