चंदौली में चक्का जाम कर धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली के सैयदराजा मार्ग पर दिघवट कुटिया गांव के समीप ग्रामीणों ने बुधवार सुबह चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम बाइक की टक्कर से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। आरोप लगाया कि उक्त बाइक को नई बाजार कस्बा निवासी युवक चला रहा था।
बच्ची की मौत से आक्रोशित ग्रामाणों ने बुझवार सुबह चक्का जाम कर मुआवजा और बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली की पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिघवट कुटिया गांव निवासी संतोष राजभर की सात वर्षीय पुत्री अनामिका मंगलवार को दोपहर में सड़क पार कर रही थी।
इसी बीच सैयदराजा की ओर से आ रही बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची को आनन-फानन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बुधवार सुबह नई बाजार-सैयदराजा मार्ग पर दिघवट कुटिया के समीप चक्का जाम कर दिया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।