फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: आजमगढ़ में ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज बस, 12 घायल, एक की हालत गंभीर

Fri, 21 Apr 2023 04:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 आजमगढ़ जिले में जुनेदगंज-भंवरनाथ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सोनौली से आ रही रोडवेज की बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज की बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में जुनेदगंज-भंवरनाथ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सोनौली से आ रही रोडवेज की बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चालक और परिचालक समेत बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। एक मरीज जिला अस्पताल से रेफर है, जिसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


 चंदौली डिपो की बस सोनौली गई थी। वहां बस वाराणसी के लिए चली थी। शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बस आजमगढ़ जिला अंतर्गत जुनेदगंज-भंवरनाथ मार्ग पर पहुंची। अचनाक सामने से आ रही ट्रक से बस की टक्कर हो गई। तेज आवाज से लोग सहम गए। बस में बैठे यात्री तेज झटका लगने के कारण अपनी सीट से उछलकर इधर-उधर गिर गए। 

इस हादसे में बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई।  स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक मरीज को आनन-फानन गंभीर हालत देख कर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में दाऊदी बोहरा समाज ने आज ही मनाई ईद, विशेष नमाज अता कर की सबकी खुशहाली की कामना

Trending Videos
विज्ञापन

जिसे जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए है। अन्य को प्राथमिक उपचार के के बाद छोड़ दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें