फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के भगवान तालाब पुलिया के समीप शुक्रवार की भोर में एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घायलावस्था में दूसरे यूवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ नेगुरा गांव में समीप बाइक और सायकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तीनों का उपचार नगर के जिला अस्पताल में चल रहा है। धीना थाना क्षेत्र के बहोरा गांव निवासी अमन चतुर्वेद ी(26) और उसका साथी रोहन उपाध्याय शुक्रवार की भोर में बाइक से एनएच पर सैयदराजा की ओर जा रहे थे। भगवान तालाब पुलिया के कुछ दूर पहले उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे अमन की मौके पर मौत हो गई। जबकि गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नकदीलपुर निवासी रोहन उपाध्याय (20) गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा शव को पीएम हाउस भेज दिया। वहीं, नेगुरा गांव के समीप चकिया मार्ग पर बाइक और सायकिल की टक्कर हो गई। इसमें खखड़ा निवासी दिव्यांश (19), नगर के गोविंद (17) और मनोज (21) घायल हो गए। लोगों ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें