धीना के भैंसा खुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शौचालय के पास खुला कुंआ। संवाद
बरहनी विकासखंड के भैंसाखुर्द गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शौचालय के पास बना खुला कुआं बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। कुएं के चारों ओर सुरक्षा घेराव नहीं होने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चे खेलते या शौचालय जाते समय कुएं के पास पहुंच जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में उनके कुएं में गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे अभिभावकों और विद्यालय प्रशासन में चिंता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कुएं का जल्द पक्का घेराव कराया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी रितेश सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से बात कर कुएं का घेराव कराने की व्यवस्था कराई जाएगी।