सुबह दस बजे से चले अभियान में रिक्शा के पीछे रिफ्लेटर लगाया गया और रिक्शा चालकों को इसे संभाल कर रखने का निर्देश दिया गया। बताया कि इससे दूर से ही वाहनों की हेड लाइट से लाल रंग का रिफ्लेक्टर से पता चल जाएगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। बताया कि रिक्शा चालक आगे पीछे देख कर चलें। बाएं अथवा दाएं मुड़ने पर हाथ देकर मुड़ना चाहिए। टीएसआई ने चालकों रास्ते पर चलते समय पास लेने आदि के नियम भी समझाए। बताया कि पूरे माह इस तहर के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।