फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पोखरे की सफाई के दौरान मिला रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। वार्ड नंबर पांच मां काली नगर स्थित मां काली पोखरे की सफाई के दौरान बृहस्पतिवार को मजदूरों को 32 बोर का एक रिवाल्वर मिली। कोतवाली पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मां काली मंदिर पोखरे की साफ सफाई का कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। बृहस्पतिवार को कचरा निकालते समय एक मजदूर को अचानक एक रिवाल्वर मिली। उसने मौके पर मौजूद नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सफाई नायक रामसेवक सहित सभासदों को इसकी जानकारी दी। रिवाल्वर पूरी तरह जंग खा चुकी थी। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई वर्ष पूर्व किसी ने पोखरे में फेंक दिया होगा। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश तिवारी व उप निरीक्षक विपिन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया और श्रमिकों सहित आसपास लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोखरे से 32 बोर की अवैध रिवाल्वर मिली है। रिवाल्वर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें