चंदौली। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चरखे से क्रांति आई थी, और अब बुलडोजर से शांति आई है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ गिरा है। वे मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण सभा को संबोधित कर रहे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गरीब, नौजवान, किसान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी काम किए हैं।
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचाया है। गरीबों को राशन, दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा। राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड, हरिवंश उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, मीना चौबे, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, अनिल सिंह, सुशील सिंह रमेश जयसवाल,दीनानाथ शर्मा,क्षत्रबली सिंह, बब्बन चौहान,आशीष रघुवंशी, जितेंद्र पांडे, आशुतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।
पहले होते थे घोटाले, अब बेदाग सरकार
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि दुनिया भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना हो रही है। सरकार ने नौ साल बेमिसाल रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने देश की तरक्की के साथ विश्व में भी नाम रोशन किया है। 2004 से 2014 तक घोटाले वाली सरकारें थीं और अब बेदाग सरकार है। पहले हर छह महीने में एक घोटाला होता था। गठबंधन करने चले लोगों को सबक सिखाया जाएगा। नीतीश कुमार के पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा।