। प्रदेश में जिले के परिवहन महकमा ने राजस्व वसूली में लंबी छलांग लगाई है। इसी के साथ जिला 34वें स्थान आया गया है। इसके पहले 74वें स्थान पर था। विभागीय अधिकारी नवरात्र से वाहनों की बिक्री एवं बालू खदान चालू होने पर तय समय मे लक्ष्य पूर्ण कर लेने की संभावना जताई है। अधिकारिक के मुताबिक परिवहन विभाग चंदौली का वार्षिक राजस्व वसूली लक्ष्य 79 करोड 80 लाख रुपये है। अगस्त माह तक लगभग 22 करोड़ रुपये ही वसूली हो पाई थी। नवागत एआरटीओ राम सिंह यादव ने पदभार ग्रहण करने के बाद राजस्व कार्य को गति प्रदान दी। नतीजतन दो माह में दस करोड़ रुपये राजस्व संग्रह कर जिला 34वें स्थान पर पहुंच गया है। एआरटीओ राम सिंह ने बताया कि छह माह में 57 करोड़ 80 लाख रुपए राजस्व वसूली लक्ष्य को पूर्ण करना है। कहा कि नवरात्र से राजस्व वसूली में तेजी लाई जाएगी। बताया कि जून माह से सितंबर माह तक राजस्व कम होती है। नवरात्र शुरू होने पर वाहनों की बिक्री बढ़ जाती है। बालू खदान शुरू हो जाते हैं। बताया कि दो माह में लगभग 22 करोड़ से 32 करोड़ का राजस्व जमा कर 74 स्थान से 34 वे स्थान पर जनपद कायम है।