फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पुष्प गुच्छ भेंट करते सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी भोला
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह की मौजूदगी में ली सदस्यता
विज्ञापन

चकिया। तहसील क्षेत्र के मंगरौर गांव निवासी सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी भोला प्रसाद बहेलिया ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उनके साथ बहेलिया समाज के दर्जनों समर्थक भी पहुंचे। सदस्यता ग्रहण कराने में जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की प्रमुख भूमिका रही। भोला प्रसाद ने कहा कि भाजपा के साथ जुड़कर समाज के विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बहेलिया समाज के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें