फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अभियान तेज करने के लिए संकुलवार सौंपी गईं जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की सोमवार को हुई बैठक में संकुलवार जिम्मेदारियां तय की गईं। टीईटी के विरोध में अभियान के लिए शिक्षकों को पोस्टकार्ड भेजे गए।उन्हें निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में जाकर सभी शिक्षकों से “शिक्षक की पाती” लिखवाएं। जिसे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को भेजे जाएंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में चलाए जा रहे “शिक्षक की पाती” कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कंपोजिट विद्यालय सिंघीताली में बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न संकुलों से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार, प्रेमचंद सिंह, अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र विक्रम सिंह, अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें