फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रिजर्व बैंक ने जनता को दिया समयः डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार को जनपद के दौरे पर थे। उन्होंने मुख्यालय स्थित डाक बंगले में रात 9 बजे पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि जनता की जन संवाद व जनसंपर्क के लिए क्षेत्र का भ्रमण में आया हूं। जनता से जन संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण करना मेरा दायित्व है।इस दौरान उन्होंने दो हजार के नोटों की बंदी के बाबत कहा कि रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट बंदी के लिए विस्तार से समय दिया है। उसके बारे में सभी को समझना चाहिए। रिजर्व बैंक समय-समय पर ऐसे कदम उठाते रहता है। रिजर्व बैंक का नोटिफिकेशन सभी को पढ़ना चाहिए। रिजर्व बैंक को समीक्षा करने का अधिकार है इसे लोगों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि बजरंग दल समाज के साथ जोड़कर मजबूत संगठन है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के चलते कुछ लाभ कर्नाटक में जरूर पाया है, लेकिन वह सपना ना पाले आज भी देश की 70प्रतिशत जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि चुनाव बीत गया जो जनादेश मिला है, उसका हम सभी सम्मान करना चाहिए। सपा नेता स्वामी प्रसाद के दिए गए बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। जी-20 की कश्मीर में हुई बैठक के बाबत उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया के सामने जी-20 के माध्यम से कश्मीर में बैठक के माध्यम से वर्तमान शांति व आर्थिक उन्नति का संदेश दिया है। पाकिस्तान के जो दावे हैं सब झूठ है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं संग बैठक की और चुनाव सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, हरिवंश उपाध्याय, डॉ. केएन पांडे,उमाशंकर सिंह,जितेंद्र पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें