फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरपीएफ जवान सहित 31 नए लोगों की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को अरपीएफ जवान सहित 31 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वहीं नौ लोगों ने संक्रमण को मात दी औऱ फैसिलिटी सेंटर से घर पहुंचे।सोमवार को मिली रिपोर्ट में एक बालक, एक बालिका, 10 महिलाएं तथा 19 पुरूष संक्रमित मिले हैं।सभी लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से एक स्वास्थ्य विभाग से फर्मासिस्ट, दो रेलकर्मी, एक अरपीएफ जवान, एक इण्डस्ट्रीयल एरिया रामनगर, एक जनरल स्टोर दुकान, एक कोल्ड ड्रिंक दुकान, एक प्राईवेट जॉब सिप्ला कंपनी, एक इलेक्ट्रीशियन, आठ गृहणी, पांच लेबर, एक प्राईवेट जॉब, तीन छात्र हैं। ये क्रमश: बरहनी ब्लाक के एक, चहनिया एक, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र से चार और नगर से एक, धानापुर के दो, नियामताबाद के नौ, पीडीडीयू नगर के 11, सकलडीहा के दो रहवासी हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ सोमवार को कोविड एल-1 फैसिलिटी सेंटर से नौ व्यक्तियों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। वहीं जिले में कोविड 19 की जॉच के लिए 1395 नमूने संग्रहित किए गए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1882 केस हो गई। इनमें 295 एक्टिव केस हैं जबकि 1215 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वहीं 357 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूरा कर लिया है। अब तक कुल 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें