फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकाल शहीदों को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘आजादी की रेल गाड़ी और स्टेशन‘ के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर तीसरे दिन बुधवार को मंडल स्तरीय अधिकारियों,स्काउट गाइड, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। वहीं शाम के वक्त स्काउट गाइड के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर नाटक माध्यम से देेश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले सेनानियों के विचार को मंच पर जीवंत किया।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर 18 से 23 जुुलाई तक आजादी की रेलगाड़ी महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत तीसरे दिन बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी को मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफरी में शामिल मंडल स्तरीय अधिकारी, आरपीएफ के जवान, स्काउट गाइड और स्कूली बच्चे देश भक्ति नारे लगाते हुए क्षेत्र भ्रमण किया। प्रभात फेरी स्टेशन से यूरोपीयन कॉलोनी होते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देशभक्ति पूर्ण नारों के साथ आमजन में देश प्रेम की भावना का प्रसार किया गया। इसी क्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर आरपीएफ ने नाटक के माध्यम से शहीदों के विचारों को व्यक्त किया। इस दौरान एडीआरएम राकेश रौशन, सीनियर डीपीओ अजित कमार, वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी आशीष मिश्र सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें