फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सोमवार को संपूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। नगर के मंजूलता मार्ग वृंदावन कालोनी स्थित महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव के आवास पर हुई गोष्ठी में जयप्रकाश के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत लोकनायक जयप्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश को आदर और प्यार से जेपी कहा जाता है। अपनी गतिशील क्रांतिकारी के वृति के कारण उस अभूतपूर्व धारा के लोक नायक हैं। उन्होंने क्रांति को मात्र सत्ता पलट नही माना, इसे सम्पूर्ण समग्रता के साथ उसे मानव मुक्ति के रूप में देखा समझा और विकसित किया। कहा कि जयप्रकाश ने अस्वस्थ रहते हुए भी देश को नई दिशा दी। इस मौके पर जयप्रकाश की प्रतिमा नगर में स्थापित करने की मांग की। इस अवसर पर देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश सिन्हा, विशेषशील बंदे, विकास श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, अमरजीत श्रीवास्तव, बादल श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें