फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बर्फीली हवाओं के थमने से राहत, तापमान में भी हुई वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
विगत दो दिनों से बर्फीली हवाओं के थमने से लोगों को राहत मिली है। पिछले शुक्रवार से शीतलहर का प्रकोप कम हुआ तो शनिवार को न्यूनतम तापमान सात से बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार से एकबार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने और तापमान गिरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दो दिनों में तीन डिग्री पारा बढ़ने से शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं शीतलहर का प्रभाव कम होने के कारण धूप भी तीखी लगने लगी है। हालांकि रात में अभी भी ठंड है।
अभी पूरी तरह ठंड के समाप्त होने के आसार नहीं
मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण 15 जनवरी से ठंड बढ़ सकती है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भारी गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं कोहरे का प्रभाव भी बढ़ सकता है। यह स्थिति आगामी रविवार से मंगलवार तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन

नए साल के शुरू में उत्तर से सीधे ठंडी हवा आ रही थी। इससे तापमान नीचे चल रहा था। अब हवा पश्चिमोत्तर चल रही है जिससे तापमान बढ़ रहा है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी होने से ठंड के दोबारा लौटने की संभावना बनी हुई है। -अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि मौसम केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें