फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सरकारी कार्यालयों में लगे निजी वाहनों का रद्द हो सकता है पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के कई सरकारी कार्यालयों में ठेके पर वाहनों को संबद्ध किया गया है। तमाम लोगों ने गैर कामर्शियल नंबर के वाहनों को विभागों से संबद्ध करा दिया है। ऐसे में परिवहन विभाग ने दो विभागों से जुड़े 22 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा है। नोटिस के अनुसार ठेके पर विभागों से जुड़े वाहनों का पंजीयन कामर्शियल श्रेणी में नहीं कराया गया, तो उनका पंजीयन रद्द हो सकता है। जिले में सरकारी कार्य के लिए कई विभागों ने ठेका प्रथा पर चार पहिया वाहनों को संबद्ध करा रखा है। सबसे अधिक रेलवे में ठेका प्रथा पर चार पहिया वाहन संबद्ध हैं। रेलवे में ज्यादातर वाहन गैर कामर्शियल पंजीयन नंबर पर चल रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ उप संभागीय परिवहन विभाग चंदौली की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एआरटीओ की ओर से विद्युत निगम के साहूपुरी कार्यालय से जुड़े 10 वाहन स्वामियों को और रेलवे से जुड़े 12 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर वाहनों को कामर्शियल श्रेणी में दर्ज कराने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार नोटिस के बीस दिनों के भीतर वाहन स्वामी की ओर से ठेका प्रथा पर सरकारी कार्यालयों में लगे वाहनों को कामर्शियल श्रेणी में नहीं कराया जाएगा तो उनके पंजीयन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गैर कामर्शियल नंबर के आधार पर कामर्शियल गतिविधि में जुड़े वाहनों से राजस्व की क्षति हो रही है। इसके अलावा सड़क पर जांच के दौरान पकड़े जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें