फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 37 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त, 32 का निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पिछले दिनों हुए हादसे के बाद परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर सख्त हो गया है। विभाग ने फिटनेश जांच नहीं कराने पर 37 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया है। साथ ही 32 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि बार-बार नोटिस देने के बाबजूद फिटनेट जांच नहीं कराने पर 32 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित और 37 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। अवैध रूप से संचालित 12 वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कली व यात्री वाहनों के फिटनेस नवीनीकरण के लिए रविवार को भी परिवहन कार्यालय खुला रहेगा। इसके अलावा जिले में संचालित प्रदूषण जांच केंद्र संचालकों को नोटिस देकर चेताया गया है कि वाहनों की प्रदूषण जांच के बाद ही प्रमाण पत्र जारी करें। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें