चकिया/शिकारगंज। यूपी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन चेकिंग अभियान चलाया। इस दाैरान 68 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। 26 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। वहीं 1.55 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई। रविवार को उपखंड अधिकारी संतोष सिंह, अवर अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा ने टीम के साथ डोर टू डोर पहुंच कर पड़ताल की। अभियान में 68 उपभोक्ताओं से 1.55 लाख रुपये की वसूली की। दीपावली पर लगातार अभियान से बकायेदारों में हड़कंप मचा है। चकिया बिजली उपखंड के एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि बकाये राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को निर्भयदास वार्ड-5 मां काली नगर, सहदुल्लापुर क्षेत्र सहित अन्य वार्डों और ग्रामीण क्षेत्र के उतरौत सैदुपुर मुसाखांड गरला और जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के सिकंदरपुर शिकारगंज, बैरी, अमरा दक्षिणी फीडर के तहत विभिन्न गांव में जाकर चट्टी बाजारों में बिजली बिल की वसूली की गई। अभियान में लिपिक सरवन कुमार, अनिल यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर बृजेश सिंह, ओम प्रकाश, संतोष भारती, निरंजन खरवार, संतोष मौर्य, रोहित विश्वकर्मा, आशु सिंह, रामदुलार शर्मा आदि मौजूद रहे।