फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रहस्मय ढंग से जली घर के बाहर खड़ी तीन बाइकें

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के जलीलपुर चौकी क्षेत्र के चौरहट गांव में घर के बाहर खड़ी तीन बाइकों में सोमवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। घटना की सूचना के बाद मंगलवार को मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव निवासी नीरज केशरी व धीरज केशरी परिवार संग दर्शन करने के लिए बाहर गए हुए हैं। सोमवार की रात घर के बाहर खड़ी तीन बाइकों में सोमवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते तीनों बाइकें आग में जलकर राख हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना नीरज केशरी को दी। जिस पर नीरज ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें