फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साढ़े आठ लाख का राशन राइस मिल से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना के सोनहुला गांव में राइस मिल से ड्राइवर साढ़े आठ लाख का माल लेकर गायब हो गया है। राइस मिल संचालक ने बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सोनहुला गांव में प्रधानपति शिवदयाल साहू राइस मिल चलाते हैं। वे क्षेत्रीय किसानों से राशन लेकर फर्म को बेचते हैं। शिवदयाल साहू ने बताया कि हमने 12 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट व गाड़ी स्वामी से फोन पर बात कर 320 कुंतल गेहूं लोड करके फार्म के बाहर गाड़ी खड़ा करा दिया। वाहन स्वामी दिनेश कुमार ग्राम बागरहा पोस्ट जगतपुर जिला औरंगाबाद का निवासी है। हमारे पास अक्षत फूड के स्वामी का फोन आया कि उसी गाड़ी को गणपति इंटर प्राइजेज बिशनगढ़ धनबाद भेज देना। हमने ट्रांसपोर्टर से बात कर गाड़ी लोड करा दी। हमने अपने नाम से बिल काटकर ड्राइवर को दे दिया। रात में ड्राइवर बिना कागजी कार्यवाही के राशन सहित गाड़ी लेकर फरार हो गया। 12 से 15 अक्टूबर को गाड़ी नहीं पहुंची तो हमलोग ट्रांसपोर्टर से लेकर मालिक के घर भी गए लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद मंगलवार को राइस मिल मालिक ने बलुआ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। बलुआ थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें