फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड के आंदोलन को बनाएंगे निर्णायक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में काली महाल के सभासद जितेन्द्र गुप्ता राशन कार्ड के आंदोलन को तेज करने में जुट गए हैं। जितेन्द्र ने डीएम, राज्य मंत्री अनिल राजभर सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर राशन कार्ड न बनाए जाने की शिकायत की है। 24 अगस्त को लोगों से आय प्रमाण पत्र लेकर नगर पालिका पर पहुंचने का आह्वान किया है। पत्र के माध्यम से बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में बड़े पैमाने पर लोग राशन कार्ड से वंचित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लोगों के सामने भुखमरी की स्थिति हो गई है। एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर जरूरतमंदों को राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन देकर राहत पहुंचा रहे हैं। दूसरी तरफ लोगों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। आवेदन करने पर अब आय प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। ऐसे में अब मैं लोगों के पक्ष में आंदोलन करूंगा। उन्होंने राशन कार्ड से वंचित लोगों से आय प्रमाण पत्र के साथ पूरे परिवार का आधार कार्ड, मुखिया का एक फ़ोटो, एकाउंट खाता का फोटो कॉपी लेकर उनके आवास पर 9 बजे सुबह से 12 बजे तक मिले। 24 अगस्त को सभी लोगों के साथ नगर पालिका पर पहुंचेंगे। यहां सभी का राशन कार्ड बनावाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें