पीडीडीयू नगर। राणी सती श्याम आराधना मंडल की ओर से रविवार की सुबह नगर में श्रीश्याम ध्वजा पद यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल भक्तों ने राधे श्याम के जयकारे लगाए। यात्रा से नगर भक्तिमय रहा। ध्वजा कार्यक्रम के दौरान श्रीदादी जी की झांकी सजाई गई।
नगर के कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर से गाजे बाजे के साथ पूजा अर्चना कर पदयात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में शामिल भक्त भजन गाते नाचते श्रद्धाभाव से हाथ में ध्वज लेकर चल रहे थे। गुलाब की पंखुड़ियों से ध्वजा यात्रा का स्वागत किया गया। इस बीच श्रद्धालुओं द्वारा शिविर लगा कर पदयात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को शर्बत आदि पिलाया।
पदयात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हो कर नई बस्ती, बेचूपुर, जीटी रोड से नई सट्टी वीआईपी गेट, काली मंदिर , धर्मशाला, राम मंदिर होकर चकिया रोड होते हुए अलीनगर के अमोघपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई । यहां विधि विधान से पूजन कर प्रसाद वितरित किया झांकी पदयात्रा में सुधीर कुमार कंदोई, सुभाष तुलस्यान,पवन तुलस्यान, प्रमोद गोयल,अंकित अग्रवाल, गोपी अग्रवाल, वैभव अग्रवाल , राजू अग्रवाल, मीना अग्रवाल , किरन अग्रवाल, शीला पोद्दार, संगीता कंदोई आदि रहीं।