नौगढ़। कस्बा स्थित राजकीय महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने अभियान से संबंधित नारे लगाते हुए कस्बा से तहसील मुख्यालय तक का भ्रमण किया। साथ ही एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों ने दुर्गा मंदिर के पोखरे के सीढ़ियों की सफाई कर लोगों को जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अनुराग सिंह ने कहा कि बेटा और बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा का सबसे बड़ा मंच है और इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही किसी के प्रति ईर्ष्या का भाव नहीं रखना चाहिए। इस मौके अरविंद कुमार, सिद्धार्थ, संगीता यादव, दीपशिखा, रेखा केशरी, विजय सिंह आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद