कुरहना स्थित प्रयाग इंटर नेशनल स्कूल में राखी का लिफाफा दिखाते बच्चे। स्रोत:-जागरूक पाठक
भारतीय डाक विभाग की ओर से रक्षाबंधन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कुरहना स्थित एक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डाक विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए विशेष लिफाफों से बच्चों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सुरक्षा बलों के जवानों को राखियां भेजीं। बच्चों ने अपने संदेशों के माध्यम से जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. आरपी सिंह, कुमार नंद, दीपमाला यादव, अपर्णा बैनर्जी, अंकित राजपूत, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद