भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बृहस्पतिवार शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचकर सांसद निधि से निर्मित जन प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। मरीजों एवं उनके परिजनों को अस्पताल परिसर में प्रतीक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था न होने की शिकायत मिलने पर उन्होंने अपनी सांसद निधि से 40 लाख रुपये की लागत से जन प्रतीक्षालय निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व तैयार हो चुके इस जन प्रतीक्षालय का निरीक्षण करने के दौरान सांसद अरुण सिंह ने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दाैरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि धनेंद्र पांडेय, अपना दल जिला सचिव विकास सोनकर, सुधीर सिंह, शिवबाबू सेठ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार मौजूद रहे।