पीडीडीयू नगर। राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने रविवार को बजहा ग्राम सभा में सांसद निधि 8.22 लाख निर्मित अमृत सरोवर तालाब के घाट का लोकार्पण किया। इसके बाद सांसद छठ पूजा में शामिल हुईं। सरोवर किनारे पक्का घाट बनने पर व्रती महिलाओं ने प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर तारकेश्वर सिह, ग्राम प्रधान कल्लू सिंह, शिवराज सिंह, अरुण सिंह, संजय गुप्ता मौजूद रहे। संवाद