फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राज कुंवर सिंह बने एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ जिला इकाई का चुनाव मंगलवार को हुआ। राज कुंवर सिंह अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी डॉ. अजय कुमार कुशवाहा, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. भवेश त्रिपाठी, सुरेश पाल और मनीष सिंह ने बताया कि चुनाव में कुल 539 मत पड़े। मतगणना के बाद विभिन्न पदों के परिणाम घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर राज कुंवर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार राय 255 मत हासिल कर विजयी हुए। वहीं महामंत्री पद पर प्रवीण कुमार सिंह को 425 मत मिले। उप महामंत्री पद पर प्रदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें